फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Buses to Kashi, Mathura and Ayodhya to meet Naimish

नैमिष से मिलेंगीं काशी, मथुरा व अयोध्या के लिए बसें

Thu, 16 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Buses to Kashi, Mathura and Ayodhya to meet Naimish
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य से अब सीधे अयोध्या, मथुरा व बनारस के लिए बसें मिलेंगी। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु लखनऊ से सीधे नैमिषारण्य पहुंच सकेंगे। गुरुवार को नैमिषारण्य में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टॉप का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लोकार्पण कर जिलेवासियों को सौगात दी। लोकार्पण के समय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व क्षेत्रीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस बस स्टॉप से रोजाना 30 बसें चलेंगी। इसका फायदा यहां आने वाले करीब दो हजार यात्रियों को रोजाना मिलेगा।
विज्ञापन

पौराणिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में रोडवेज बस स्टॉप न होने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु पहले सीतापुर जिला मुख्यालय आते है। फिर वह प्राइवेट वाहन व हरदोई जनपद जाने वाली बसों के सहारे अपना सफर तय करते है। इससे जिला मुख्यालय से नैमिषारण्य की करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में उनको काफी दिक्कतें होती थी। इस समस्या को लेकर विधायक रामकृष्ण भार्गव ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य में रोडवेज बस स्टॉप बनाने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लकड़ियामऊ ग्राम सभा के रुद्रावर्त मार्ग पर बस स्टॉप के लिए जमीन चिह्नित की थी। वहां पर दो करोड़ 84 लाख की लागत से रोडवेज बस स्टॉप का निर्माण कराया गया है। करीब चार माह पहले ही इसका निर्माण पूरा हो गया था। लेकिन कोरोना के कारण लोकार्पण में विलंब हो रहा था। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बस स्टॉप का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विमल राजन ने बताया कि अब नैमिषारण्य से सीधे मथुरा, वृंदावन, बनारस, गोरखपुर, अयोध्या आदि जगहों की बसें मिलेंगी। इस स्टॉप पर रोजाना 30 बसें संचालित की जाएगी। लखनऊ से आने वाली बसें सीधे सिधौली होते हुए नैमिषारण्य तक आएंगी। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सीधे नैमिषारण्य पहुंच सकेंगे। इसका फायदा रोजाना यात्रा करने वाले करीब दो हजार यात्रियों को मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, एसडीएम मिश्रिख राजीव पांडेय, क्षेत्राधिकारी अभय मल्ल, कोतवाल इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
कलश पूजन के साथ हुई शुरुआत
नैमिषारण्य बस अड्डे का लोकार्पण कार्यक्रम कलश पूजन के साथ शुुरू हुआ। पुरोहित कौशल किशोर दीक्षित ने आरएम सुनील कुमार व एआरएम विमल राजन को वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजन कराया। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन इसका उद्घाटन किया। उसके बाद विधायक रामकृष्ण भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली जाने वाली बस को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, समाजसेवी मुनींद्र अवस्थी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

प्राथमिकता में है नैमिष का विकास
नैमिषारण्य तीर्थ का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। प्रदेश सरकार सभी तीर्थ स्थलों पर आने-जाने की बेहतर सुविधा कर रही है। बस स्टॉप शुरू होने से नैमिषारण्य क्षेत्र का विकास होगा।
- रामकृष्ण भार्गव, विधायक मिश्रिख
नैमिषारण्य तीर्थ आने वाले सभी साधु-संत व श्रद्धालु आसानी से मंदिरों तक पहुंच सकेंगे। इस नवनिर्मित बस स्टॉप से लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।
- अखिलेश तिवारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed