{"_id":"658c701f962e95e32c0f05d4","slug":"bus-collides-with-tractor-trolley-in-fog-youth-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-7631-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बस, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बस, युवक की मौत
Thu, 28 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार को घने कोहरे के कारण परिवहन निगम की एक बस ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे युवक की मौत हाे गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैदापुर गांव निवासी राकेश (30) ट्रैक्टर-ट्राॅली से झरेखापुर गन्ना मंडी में गन्ना बेचने जा रहा था। तभी सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर साईं बाबा महाविद्यालय के सामने कोहरे के कारण तेज रफ्तार बस ने ट्राॅली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर बैठा किसान राकेश और उसका भाई शैलेंद्र व चालक सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक हादसे में बस में बैठा कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विमल कुमार गौतम ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।