फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Buried to death due to heavy mango refusal

आम तोड़ने से मना करना पड़ा भारी, बुर्जुग की मौत

Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buried to death due to heavy mango refusal
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के एक गांव में बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की आम तोड़ने से मना करना काफी भारी पड़ा। इसको लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने बुर्जुग को धक्का दे दिया, इससे गिरकर उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के मनिकापुर निवासी रामस्वरूप (60) गांव में ही महेन्द्र के आम के पेड़ों की रखवाली करता था। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर बाद गांव का ही पप्पूबाग में आम तोड़ने पहुंचे, जहां पर बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग ने आम तोड़ने से मना किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर पप्पू ने गाली-गलौज कर उसे मारपीट करते हुए धक्का दे दिया, इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पप्पू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र सूरज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल महोली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें गांव के ही पप्पू ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया, जिससे गिरने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed