{"_id":"6776dcac4d9d4baf3905dacb","slug":"bully-beats-brother-sister-and-mother-for-refusing-to-cut-tree-sitapur-news-c-102-1-stp1003-124643-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ काटने से मना करने पर दबंग ने भाई-बहन व मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ काटने से मना करने पर दबंग ने भाई-बहन व मां को पीटा
Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। घर के पास लगे पेड़ को काटने से मना करने पर दबंगों ने महिला व उसके पुत्र व पुत्री की पिटाई कर दी। पुत्री को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लहरपुर के रतौली गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि उसके मकान के पीछे आम के पेड़ लगे हैं। 31 दिसंबर की शाम पेड़ काटने की आवाज आने पर उसने अपनी पुत्री रुचि को भेजा, तो गांव का ही कुलदीप पेड़ काट रहा था।
मना करने पर कुलदीप ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर बेटा नितिन व मैं मौके पर पहुंची तो दबंग ने मारपीट की। आरोप है मारपीट में रुचि के दाहिने कान में काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।