{"_id":"60ae8f098ebc3e14c8183f8a","slug":"bullies-beat-pregnant-unconscious-with-sticks-and-sticks-sitapur-news-lko579718123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने लाठी-डंडों से गर्भवती को पीटा, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने लाठी-डंडों से गर्भवती को पीटा, बेहोश
विज्ञापन
रामपुर मथुुरा (सीतापुर)। नाली से पानी निकालने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे और लात-घूसे चले। ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती को भी दबंगों ने पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पुलिस को दी गई है।
रामपुर मथुरा इलाके के ग्राम गोंडा देवरिया निवासी छोटेलाल, रामनरेश, नरेंद्र, सुरेंद्र व रामलखन के बीच नाली से पानी निकालने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद तूल पकड़ने पर छोटेलाल के पक्ष ने लखन को लात-घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। ससुर की पिटाई होते देख बचाने दौड़ी गर्भवती अंजली (22) की भी दबंगों ने लाठी-डंडों व लात घूसों से पिटाई कर दी।
पिटाई से वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे सीएचसी रामपुर मथुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। एसओ रामपुर मथुरा ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी।