{"_id":"66cb7bb81e620ff5cb08d5f4","slug":"bullies-attacked-petrol-pump-case-filed-against-seven-sitapur-news-c-102-1-slko1055-117970-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेट्राेलपंप पर दबंगों ने की मारपीट, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेट्राेलपंप पर दबंगों ने की मारपीट, सात पर केस
Mon, 26 Aug 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में दबंगों ने पेट्रोल पंप पर मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिसवां-सीतापुर मार्ग पर पार्श्वनाथ पेट्रोल पंप है। यहां के मैनेजर नरेंद्र दीक्षित ने बताया कि शनिवार शाम कुछ लोगों ने कम पेट्रोल देने का आरोप लगाया। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो वह सभी लोग मारपीट पर आमादा हो गए।
मैनेजर व कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पीड़ित मैनेजर ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। एसओ टीपी सिंह ने बताया कि सुहैल, मुस्तकीम और गोलू के अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जांच की जा रही है।