फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bull killed two farmers

सांडों ने दो किसानों को पटककर माल डाला 

Tue, 25 Oct 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bull killed two farmers
सांड़ - फोटो : ब्यूरो

सांड़ के हमले में मंगलवार को दो किसानों की जान चली गई। दोनों किसान खेत गए थे, तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। पहली घटना कमलापुर में हुई, जहां सांड़ ने फसल काट रहे किसान को निशाना बनाया। वहीं अटरिया में भी खेत में सांड़ ने किसान की जान ले ली। दोनों की घटनाओं में पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन


कमोलिया गांव निवासी कढ़िले (50) मंगलवार दोपहर खेत से उड़द निकाल रहा था। इसी बीच वहां एक सांड़ पहुंच गया। कढ़िले ने फसल बर्बाद कर सांड़ को भगाना चाहा लेकिन सांड़ ने उस पर ही हमला बोल दिया। सांड़ ने खेत में काम कर रहे कढ़िले को सींग में फंसा कई बार पटका, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उधर, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह किसान को सांड़ के चंगुल से छुड़ाया। परिवारीजन आननफानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं अटरिया के नयागांव मजरा छावन गांव निवासी केशन रावत (60) पुत्र प्रभु रावत मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के बाहर खेत गया था। इसी दौरान उस पर एक सांड़ ने उस हमला कर दिया। केशन बचकर भागा लेकिन सांड़ ने उसे दौड़ा लिया। 

 

इसी बीच खेत में गिरने से सांड़ ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बाद में सींग में फंसाकर केशन को पटक पटक कर मार डाला। घटना की जानकारी होने पर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो केशन मृत हालत में पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस कहना है कि मामले में आवश्यक करवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed