{"_id":"694f846eff307914b00e55ce","slug":"brothers-arrested-accused-of-killing-father-and-son-in-sitapur-two-companies-of-pac-deployed-in-village-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: पिता-पुत्र के हत्यारोपी सगे भाई गिरफ्तार, गांव में दो कंपनी पीएसी तैनात; फरार आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: पिता-पुत्र के हत्यारोपी सगे भाई गिरफ्तार, गांव में दो कंपनी पीएसी तैनात; फरार आरोपियों की तलाश जारी
Sat, 27 Dec 2025 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:32 PM IST
सार
सीतापुर में पिता-पुत्र के हत्यारोपी सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के सीतापुर में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
घटना इमलिया सुल्तानपुर के फत्तेपुर मातिनपुर गांव की है। यहां शुक्रवार देर शाम छोटे उर्फ अख्तर खां व उसके बेटे मैसर खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छोटे खां के दामाद महफूज की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों अजयपाल, नंगा उर्फ नागेश, टामू, विकटू उर्फ श्यामल, शिव पूजन और कामता प्रसाद पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी के साथ पांच टीमें लगाईं। शनिवार की तड़के पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें टामू व नंगा शामिल हैं। वहीं, गांव में एहतियातन दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
छोटे खां के दामाद लहरपुर के नौव्वापुर गांव निवासी महफूज ने बताया कि 26 दिसंबर को शाम 7 बजे उनके ससुर और उनके बेटे मैसर खां सीतापुर के सदर एसडीएम के यहां से जमानत कराकर घर लौट रहे थे।
गांव के पंचायत भवन से पहले झाड़ियों में छिपे विपक्षी अजयपाल, नंगा उर्फ नागेश, टामू, विकटू, शिवपूजन और कामता प्रसाद ने उन पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से छोटे व मैसर वहीं गिर गए। किसी तरह उठकर भागे तो शिवपूजन ने दौड़ाकर मैसर को गिरा दिया। फिर बांका से वार करके मार डाला।
वहीं, छोटे को टामू ने गिराकर बांका से वार करके मार डाला। विकटू, कामता, नंगा व अजयपाल ने दोनों को घेरकर गिराया। मैसर के लड़के असहद व असहद और उनकी पत्नी व मां की आंखों के सामने घटना को अंजाम दिया गया। शोर व फायरिंग की आवाज सुनकर अख्तर के छोटे भाई अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे।