{"_id":"5fa4374d8ebc3e278733611c","slug":"brother-going-to-sister-s-house-dies-in-accident-sitapur-news-lko5487988102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बहन के घर जा रहे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बहन के घर जा रहे भाई की मौत
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। बहन के घर करवा लेकर जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सदरपुर थाना क्षेत्र के थनैतपुर गांव निवासी कल्लू (30) पुत्र मोल्हे बुधवार को करवा चौथ पर बहन के घर रामपुर कलां इलाके के बसंतपुर गांव मोटर साइकिल से करवा लेकर जा रहा था।
इस बीच कल्लू जैसे ही सदरपुर इलाके में टेड़वा के आगे पकरिया चौराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक एक तेज गति से जा रही दूसरी मोटर साइकिल ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कल्लू गंभीर रूप से घायल गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर पुलिस की मदद से कल्लू को सीएचसी बिसवां भेजवाया।
वहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।