{"_id":"6748bd005aee81a09b0c1794","slug":"brother-dies-while-witnessing-sisters-wedding-reception-in-lucknow-sitapur-news-c-13-1-lko1040-972159-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लखनऊ में बहन की शादी का इंतजाम देखने जा रहे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लखनऊ में बहन की शादी का इंतजाम देखने जा रहे भाई की हादसे में मौत
Fri, 29 Nov 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
सचिन की फाइल फोटो
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। नौवा अंबरपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन की शादी का इंतजाम देखने लखनऊ स्थित गेस्ट हाउस जा रहे थे। बाइक सवार दूसरे युवक की हालत नाजुक है। बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था।
परिजनों के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना बड़ागांव निमिचा निवासी सचिन मिश्रा उर्फ मोनू (32) की बहन की शादी बृहस्पतिवार शाम लखनऊ के कबीर मठ गेस्ट हाउस से होनी थी। शादी के इंतजाम देखने सचिन अपने चचेरे भाई दीपक मिश्रा (28) के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे।
सीतापुर-गोला मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह चौकी काजीकमालपुर क्षेत्र में पड़ने वाले गांव नौवा अंबरपुर के मोड़ पर ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ऐलिया लाया गया। चिकित्सकों ने यहां सचिन मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
पिता के साथ खेती करता था सचिन
पिता विजय के मुताबिक सचिन का विवाह कुछ वर्ष पहले हुआ था। सचिन का छह वर्ष का बेटा है। करीब 20 बीघा जमीन पर पिता-पुत्र खेती करते थे। जिससे परिवार का गुजारा होता था। खेती का काम मोनू ने अपने सिर पर ले रखा था। फसलों की अच्छी पैदावार हो इसके लिये भरसक प्रयास करता था।
चचेरे भाई को तिलक में मिली थी बाइक
परिजनों ने बताया कि जिस बाइक से यह दोनों लखनऊ जा रहे थे। वो बाइक 17 नवंबर को दीपक को तिलक में मिली थी। पेड़ से टकराने के बाद वह भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
मंदिर में निभाई गईं शादी की रस्मेंः
इस हादसे के बाद लखनऊ स्थित एक मंदिर में शादी की रस्में निभाई गईं। इस दौरान वर व वधू पक्ष के गिने-चुने लोग मौजूद रहे। परिजन युवक के शव को लेकर शाहजहांपुर चले गए। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।