फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bride and groom's parties clashed during Tilak ceremony, five injured

Sitapur News: तिलक कार्यक्रम में भिड़े वर-वधू पक्ष, पांच घायल

Fri, 07 Nov 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bride and groom's parties clashed during Tilak ceremony, five injured
पिसावां। इलाके के देवकली गांव में बुधवार देर रात तिलक कार्यक्रम के दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर वर व वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ही पक्षों की तरफ से ईंट व लाठी डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ। इसकी चपेट में आकर दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में हुए इसे विवाद के मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार हरदोई जिले के शाहाबाद इलाके के नयागांव निवासी चंद्रपाल अपनी बेटी का तिलक लेकर देवकली निवासी दीपक के घर आए थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले नाश्ता चल रहा था। इसी दौरान तिलक में चढ़ाने वाले रुपयों के लेन-देन पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों ही पक्ष के लोगों ने ईंट, डंडे व लाठियां का खुलकर इस्तेमाल किया। मारपीट में लड़की पक्ष के शाहाबाद अब्दुल्लापुर निवासी अवनीश (35), बद्दापुर निवासी धर्मेंद्र (30) घायल हो गए। वहीं लड़के पक्ष की तरफ से मुकेश (35), राकेश (42) और पप्पू (30) चोटिल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। घटना से नाराज वधू पक्ष के लोग तिलक की रस्म को पूरा किए बिना ही वापस लौट गए। प्रभारी थानाध्यक्ष डीपी मिश्रा ने बताया कि हंगामे के समय दोनों ही पक्षों के लोग शराब के नशे में थे। इस मामले में पक्षकारों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed