{"_id":"fd10f84f82358cdbe4a5839f421cd5a2","slug":"booth-stampede-by-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर फायरिंग से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर फायरिंग से भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना क्षेत्र में मतदान के दौरान दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। इससे दोनों पक्षों के प्रत्याशी व समर्थक भिड़ गए। धक्का-मुक्की के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में मतदान चल रहा था। इसी बीच प्रधान पद के प्रत्याशी प्रतापुर निवासी हलीम गाजी व राजेश सिंह के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
तकरार बढ़ने पर दोनों में धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग मैदान में आ गए और मारपीट पर आमादा हो गए। हंगामा हो ही रहा था, कि इसी बीच दोनों पक्षों से कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोलियां चलते ही वहां भगदड़ मच गई। इससे कई लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर पुलिस ने राजेश सिंह व हलीम गाजी समेत उनके कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया।