{"_id":"6823aadc845d5d2fb50d786e","slug":"bodies-of-two-teenagers-drowned-in-canal-found-sitapur-news-c-102-1-slko1055-132208-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नहर में डूबे दोनों किशोरों का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नहर में डूबे दोनों किशोरों का शव मिला
Wed, 14 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में सोमवार को नहर में डूबे दोनों किशोरों का शव मंगलवार को नहर में उतराता मिला। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बिसवां के मोहल्ला शेखसरांय निवासी लालू कश्यप के घर रविवार को उनके नाती लहरपुर के काजीटोला निवासी राहुल (16) और शहर कोतवाली की मछली मंडी निवासी सागर (15) आए थे। सोमवार दोनों अपने साथियों संग शारदा सहायक नहर के पास चंदनपुर पुल घूमने पहुंचे थे। वहां राहुल चप्पल में लगा कीचड़ धोने के लिए नहर में उतरा और डूब गया। उसे बचाने में सागर भी डूब गया। मंगलवार सुबह हुलासपुर के निकट सागर का शव नहर में उतराता मिला। वहीं शाम करीब 5 बजे राहुल का शव भी कुछ दूर नहर में उतराता मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।