{"_id":"69235ae88e9488d69803569c","slug":"blos-honored-for-completing-sir-work-first-sitapur-news-c-102-1-stp1003-144760-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सबसे पहले एसआईआर का काम पूरा करने पर बीएलओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सबसे पहले एसआईआर का काम पूरा करने पर बीएलओ सम्मानित
Mon, 24 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का काम पूरा करने वाले मदारपुर के बीएलओ को एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने अन्य बीएलओ से भी जल्द कार्य पूराकर प्रपत्र निर्वाचन कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए।
रविवार को तहसील सभागार में एसडीएम बालकृष्ण सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार ने मदारपुर के बीएलओ रोजगार सेवक सर्वजीत को सर्वश्रेष्ठ बीएलओ का खिताब देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने बताया कि एसआईआर के गणना प्रपत्र बांटे व भरवाने के कार्य में कई बीएलओ द्वारा शिथिलता बरती जा रही है। बीएलओ के सहयोग के लिए लेखपाल व अन्य कर्मियों को लगाया गया है।
एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने गणना फार्म संबंधित बीएलओ से ले लें और उसको भरकर बीएलओ को लौटा दें। किसी प्रकार की समस्या आती है तो सुपरवाइजर या तहसील प्रशासन को अवगत कराएं, तत्काल समस्या का निदान कराया जाएगा। एसडीएम व तहसीलदार ने कई बूथों पर जाकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्य को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।