{"_id":"633887e1757e242e23354bf8","slug":"blo-will-do-door-to-door-verification-of-transferred-voters-sitapur-news-lko651039041","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरित वोटरों का घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरित वोटरों का घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ
विज्ञापन
सीतापुर। निकायों की मतदाता सूची में परिसीमन के बाद मतदाताओं के स्थानांतरण व सत्यापन की कार्रवाई शुरू होगी। चार अक्टूबर तक सीमा विस्तारित निकायों में वार्डवार मतदाताओं के स्थानांतरण की कार्रवाई पूरी होगी। इसके बाद 5 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ वार्डवार घर-घर जाकर स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
इस दौरान गणना कार्ड पर वांछित सूचनाओं को दर्ज किया जाएगा। इसके आधार पर ही सूची से स्थानांतरित अथवा मृतक वोटरों का नाम हटाने के साथ ही नए वोटरों का नाम जुड़वाने व दर्ज वोटरों के नाम पता व आयु संबंधी त्रुटि को दूर कराने का कार्य होगा।
जिले में निकायों की सीमा विस्तार की कार्रवाई चल रही है। महमूदाबाद, महोली, हरगांव और तंबौर अहमदाबाद में सीमा विस्तार के साथ ही परिसीमन कार्य पूरा हो चुका है। इसके तहत महोली और तंबौर में तीन-तीन वार्ड बढ़े हैं। जबकि सीतापुर, खैराबाद, बिसवां और लहरपुर अनंतिम रूप से कार्रवाई प्रचलित है। मिश्रिख नगर पालिका के सीमा विस्तार से जुड़ा मामला शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग संभावित निकाय चुनाव सकुशल कराने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी कर रहा है। इसी के तहत निकायों की मतदाता सूची में परिसीमन के बाद मतदाताओं के स्थानांतरण और सत्यापन कार्रवाई समयानुसार कराई जा रही है। इसके लिए निकाय चुनाव दफ्तर से संबंधित पंचायतों और वार्डो की मतदाता सूची तहसीलों को उपलब्ध कराई गई है।
वर्तमान में वार्डों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया इस संबंध में उपलब्ध प्रपत्र और मतदाता सूची तहसीलों को उपलब्ध करा दी गई है।