फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP works for revenge: Chandrashekhar

बदले के लिए काम करती है भाजपा : चंद्रशेखर

Mon, 15 Jan 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP works for revenge: Chandrashekhar
रामलीला मैदान तरीनपुर में जनसभा को संबो​धित करते आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेख
सीतापुर। भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार बदलाव के लिए नहीं बल्कि बदले के लिए काम करती है। आरोप लगाया कि ईवीएम से वोटों की चोरी कर सत्ता पर कब्जा किया है। हम ईवीएम से वोटों की चोरी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी हर गरीब व कमजोर के साथ है। जाति से उठकर अन्याय के खिलाफ हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। आजाद ने कहा कि आज भी हजारों लोगों के पास पहनने के लिए अच्छे कपड़े, खाने के लिए अच्छा भोजन नहीं है। सर पर छत नहीं है, बुनियादी सुविधाएं नहीं है। सम्मान व स्वाभिमान का जीवन नहीं है। उन्होंने लोगों को संगठन से जुड़ने का आवाहन किया।
विज्ञापन

इससे पहले खैराबाद टोल प्लाजा पहुंचने पर चंद्रशेखर आजाद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फिर उन्होंने महाराजा छीतापासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी, उपाध्यक्ष प्रवीण संगम, अजीत चौधरी, राकेश राजवंशी, डॉ. योगेंद्र प्रताप चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष लहरपुर कुलदीप भार्गव, विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख रविकांत सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed