फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Biting cold in city

पछुआ हवा ने बढ़ाई सिहरन

Thu, 24 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

पछुआ हवा ने गुरुवार को सिहरन बढ़ा दी। धूप खिलने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं हो रही थी। न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शाम को एकाएक गलन बढ़ गई।

विज्ञापन


बर्फीली हवा और कोहरे का प्रकोप देख लोग घरों में दुबक गए। शाम सात बजे के बाद सड़कें सूनी हो गईं। गुरुवार सुबह हल्के कोहरे व ठंडी हवा ने लोगों को काफी देर तक बिस्तर में ही दुबके रहने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


सात बजे आसमान साफ होने पर जब सूर्यदेव ने आभा बिखेरी तो घरों व सड़कों पर चहलपहल होने लगी। ठंड से सिहरते लोगों ने खिली धूप का आनंद लिया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 15 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवा से लोग बेहाल हुए। आलम यह रहा कि धूप में ठंड से राहत जरूर मिली, पर छांव में जाते ही बदन ठिठुरने लगते। दिन ढलने के साथ गलन भी बढ़ती रही।


ठिठुरन व कोहरे से लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटो में गलन बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed