फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Biswan's daughter raised her honor by becoming Deputy Jailor

बिसवां की बेटी ने डिप्टी जेलर बन बढ़ाया मान

Fri, 21 Oct 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Biswan's daughter raised her honor by becoming Deputy Jailor
सीतापुर के सांडा से पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अनुष्का श्रीवास्तव। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। बिसवां कस्बे की बेटी अनुष्का ने कड़ी मेहनत करके जिले का मान बढ़ाया है। अनुष्का ने पीसीएस परीक्षा 2021 में डिप्टी जेलर श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल की है। इस पर परिजनों में खुशी का माहौल है। तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पुरवारीटोला निवासी भूमि विकास बैंक के फील्ड अफसर विवेक श्रीवास्तव की बेटी अनुष्का श्रीवास्तव ने पीसीएस 2021 की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उन्होंने डिप्टी जेलर कैटेगरी में प्रथम रैंक हासिल की है। अनुष्का ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से प्राप्त कर हाईस्कूल कृष्णा देवी इंटर कॉलेज से पास किया। यहीं से इंटरमीडिएट भी किया। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। महज एक वर्ष की कोचिंग में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

माता अंजू श्रीवास्तव ग्रहणी व बाबा जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव सेठ जय दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। दादी कल्याणी श्रीवास्तव कृपादयाल म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद पर से सेवानिवृत्त हुई हैं। अनुष्का ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती हैं। वह अपनी तैयारी जारी रखेंगी। अनुष्का की इस उपलब्धि पर नगर के तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed