फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike riding miscreants robbed the bullion trader

बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी को लूटा

Sun, 30 Oct 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed the bullion trader
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके के रहने वाले एक सराफा व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया। पीड़ित के मुताबिक उसके पास 75 हजार रुपये की नकदी, पांच ग्राम सोना और एक किलो चांदी थी। वह थानगांव इलाके में अपनी दुकान बंद करके वापस लौट रहा था। सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा रेउसा के निवासी सुनील रस्तोगी ने बताया कि उनकी सराफा की दुकान थाना थानागांव के राजपुर क्योटाना में है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह दुुकान बंद करके बाइक से घर वापस लौट रहे थे। उनके पास एक बैग में 75 हजार रुपये की नकदी, पांच ग्राम सोना और करीब एक किलो चांदी थी। पीड़ित के मुताबिक बैग में नकदी समेत सवा लाख का माल था।
विज्ञापन

रेउसा के करीब बाजारपुरवा रपटापुल के पास बाइक से दो बदमाश आए और पीड़ित की बाइक को गिरा कर असलहे के बल पर उससे बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप सिंह अजेय ने बताया कि घटना थानागांव इलाके में हुई है। मौके पर दोनों ही थानों की पुलिस मौजूद है। घटनास्थल की जांच कर कर केस दर्ज किया जाएगा।

एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल की जांच कर पीड़ित के बयानों को दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed