फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sat, 29 Nov 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley
महोली (सीतापुर)। कटीली गांव के पास शुक्रवार शाम एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी श्याम किशोर बंसल (28) गांव के ही अमरेंद्र (18) के साथ बाइक से महोली कस्बे में कपड़े लेने जा रहे थे। बड़ागांव मार्ग पर कटीली गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां श्याम किशोर बंसल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर जंग बहादुर पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ा
रेउसा (सीतापुर)। भानीपुर निवासी गंगा सिंह (45) बृहस्पतिवार को ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। तंबौर-रेउसा मार्ग पर खरौंहा कुटी के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल गंगा सिंह को बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed