{"_id":"62113bf4539a38770f2ef145","slug":"bike-collides-with-pillar-one-dead-sitapur-news-lko618573598","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया/सिधौली (सीतापुर)। अटरिया थाना इलाके में शुक्रवार देर रात तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिधौली लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों ही हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अटरिया थाना इलाके के गांव सैदापुर निवासी राजू (45) पुत्र मुल्लू, रमेेश (17) पुत्र रामपाल व रिंकू (15) पुत्र जियालाल शुक्रवार को एक ही बाइक पर सवार होकर बगौना गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, इसी बीच रास्ते में पहाड़पुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सिधौली लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही राजू की मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।