{"_id":"68a9fc2bd9ca512b4a07cacd","slug":"bike-collided-with-bus-two-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-138819-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बस की चपेट में आई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बस की चपेट में आई बाइक, दो घायल
Sat, 23 Aug 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। मिश्रिख के सैदापुर निवासी पंकज मौर्य शनिवार को अपनी बाइक पर पत्नी शशि कला (40) व सात माह के बालक को लेकर घर जा रहे थे। मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर काशीपुर के पास पीछे से आ रही एक बस की चपेट में बाइक आ गई।
बाइक अनियंत्रित हुई तो शशिकला व बालक गिरकर घायल हो गए। वहीं, बाइक नहीं गिरी। पंकज ने बस का पीछा किया और कल्ली चौराहे तक आ गए। वहां देखा कि पीछे पत्नी बैठी नहीं है। वापस आए तो दोनों काशीपुर के पास घायल अवस्था में मिले। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा में इलाज चल रहा है।