फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bhuyantali pilgrimage will be improved by 45 lakhs, work starts

45 लाख से संवरेगा भुईयांताली तीर्थ, काम शुरू

Wed, 14 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bhuyantali pilgrimage will be improved by 45 lakhs, work starts
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद नगर का एतिहासिक भुईयांताली तीर्थ की सूरत अब संवारी जाएगी। 45 लाख की लागत से यहां पर तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। बुधवार को निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे यहां के साधु संतों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र से सटे ऐतिहासिक भुईयांताली तीर्थ के बहुरने के दिन आ गए हैं। पर्यटन विभाग की तरफ से तीर्थ के सौंदर्यीकरण के लिए 45 लाख रुपये मुहैया कराए गए हैं। जिसका पूर्व में ऑनलाइन उद्घाटन सांसद राजेश वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा कर चुके हैं। कमाल सराय संगत के प्रबंधक बजरंग मुनि ने बताया कि इस निधि से दो कमरे बारात घर, सार्वजनिक शौचालय, टीन शेड व चेंजिंग रूम बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को भूमि पूजन हो जाने के बाद इसका कार्य शुरू हो गया है। यह शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया तीर्थ में 21 लाख रुपये की लागत से पार्क बनना भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर भूमि पूजन उद्घाटन में हरद्वारी बाबा, मंजीत सिंह, संदीप मिश्र, संजय त्रिवेदी व आलोक बाजपेयी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed