फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Before the rains, the drains should be surveyed using drones

Sitapur News: बारिश से पूर्व नालों का ड्रोन से कराया जाए सर्वे

Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Before the rains, the drains should be surveyed using drones
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने नगरीय निकायों के तहत आवश्यक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों, संचालित योजनाओं और 15 वें वित्त आयोग की टाइड व अनटाइड ग्रांट की समीक्षा की। उन्होंने बारिश पूर्व सभी बड़े नालों का ड्रोन से सर्वे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी नालों की सफाई कराएं ताकि बरसात के मौसम में जलभराव न हो। सभी अधिशासी अधिकारी नाला सफाई के पूर्व व काम होने के बाद की फोटो अपलोड करें। सफाई के संबंध में स्थानीय निवासियों और जन प्रतिनिधियों से जानकारी लें। सभी नगरीय निकायों में पेयजल की समुचित आपूर्ति समय से सुनिश्चित की जाए। योजनाओं की प्रगति की अद्यतन स्थिति संबंधित पोर्टल पर भी अपलोड कराई जाएं। जिलाधिकारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, कान्हा पशु आश्रय स्थल योजना, अंत्येष्टि स्थल योजना, वंदन योजना, नगर सृजन योजना, नगरीय झील तालाब पोखर योजना आदि की भी समीक्षा की। कहा कि पेयजल आपूर्ति के अधूरे काम 20 मई तक पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था पर डीएम सख्त, लगेगा जुर्माना
नगर पालिका बिसवां व सीतापुर में नाला निर्माण व पेयजल आपूर्ति संबंधी योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश दिए। जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed