{"_id":"605cd2f48ebc3e8ca8362bc3","slug":"bazaar-gulzar-color-of-holi-ascend-sitapur-news-lko5714092102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गुलजार, चढ़ा होली का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार गुलजार, चढ़ा होली का रंग
विज्ञापन
लालबाग की मुख्य बाजार में पिचकारी खरीदते बच्चे। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। रंगों के पर्व होली की धूम नजर आने लगी है। बाजार भी सजकर तैयार हैं। सुबह से देर शाम तक बाजार में चहल-पहल जारी है। दुकानों, प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की उमड़ रही भीड़ से व्यापारी भी गदगद हैं। दुकानदारों को होली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। 29 मार्च को होली है। इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बाजार में भी इसकी रौनक साफ तौर पर देखी जा सकती है।
सुबह होते ही बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाता है। सभी दुकानें अपने समय से खुल जाती हैं और ग्राहकों का इंतजार शुरू हो जाता है। दिन चढ़ने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को खरीदारी के लिए बाजार आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ये देर शाम तक चलता रहता है।
खासकर कपड़ों की दुकानों से लेकर किराना दुकान पर भारी भीड़ लोगों की उमड़ रही है। रंग, गुलाल से लेकर रंग-बिरंगी पिचकारी और मुखौटों से बाजार पूरी तरह से सज चुका हैै। रंग बिरंगी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खासकर पिचकारियां और मुखौटे बच्चों की पहली पसंद हैं। बच्चों में इसका क्रेज देखा जा रहा है। यही हाल कपड़े की दुकानों पर भी है।
विज्ञापन
सराफा बाजार में भी खरीदारों की संख्या बढ़ी है। सोने की कीमत गिरने से भी लोग परिवार के साथ मन पसंद ज्वैलरी खरीदने के लिए आ रहे हैं। अबीर, गुलाल की दुकानों से बाजार पूरी तरह से पट चुका है। होली के पर्व में अभी तीन दिन भले ही हैं, लेकिन इसकी धूम घरों से लेकर बाजारों तक में साफ तौर पर देखी जा रही है।
लोगों ने घरों में भी तैयारियां तेज कर दी हैं। होली के पर्व को देखते हुए दुकानों, प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने भी तैयारी मुकम्मल कर ली है। दुकानदारों का कहना है कि होली की खरीदारी तो बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है, लेकिन अभी उतनी संख्या में लोग नहीं आ रहे हैं, जितनी उम्मीद लगाई है। दुकानदारों का कहना है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाजार में काफी भीड़ होगी।
वजह, होली की तैयारी पूरी करने के लिए यही दो दिन बचे हैं। रविवार को छुट्टी रहती है, लेकिन एक दिन बाद होली पर्व है। ऐसे में रविवार होने के बाद भी रौनक कम नहीं होगी बल्कि चहल-पहल और बढ़ेगी। रविवार होने की वजह से अधिकतर नौकरी पेशा लोग घरों में ही रहेंगे। ऐसे में वह परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजार में आएंगे।