फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   bar and the bench work with coordination

‘बार व बेंच आपसी तालमेल से करें कार्य’

Sat, 30 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
bar and the bench work with coordination
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने महमूदाबाद लायर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
जूनियर अधिवक्ता सीनियर अधिवक्ताओं के सानिध्य में रहकर न्यायिक कार्य प्रणाली सीखें और वादकारियों को न्याय दिलाने के साथ आगे बढे़ं। सीनियर अधिवक्ता अपने जूनियर अधिवक्ताओं की आर्थिक आवश्यकताओं का ध्यान रखें, क्योंकि घर-गृहस्थी चलाने के लिये सभी को धन की आवश्यकता होती है। बार व बेंच के बीच कभी कटुता होती ही नहीं है। बार के लोगों को यदि कभी कोई समस्या दिखे तो आंदोलन के बजाए बार के पदाधिकारी उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान निकालें।
विज्ञापन


ये बातें इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह ने महमूदाबाद लायर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। तहसील परिसर में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति ने कहा कि अशिक्षा व बेरोजगारी के कारण देश में अपराध बढ़ रहा है। युवा अपनी जरूरतें पूरी करने के लिये कंप्यूटर ज्ञान का गलत इस्तेमाल कर रहे है।
विज्ञापन


इससे साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अपने अंदर झांकें और कर्तव्य का ध्यान रखें, क्योंकि कभी कभी अधिवक्ता बिना समझे मुकदमे लेकर जिताने की गारंटी ले लेते है और न्यायालय पर दबाव बनाते है। यहीं से बार और बेंच के बीच विसंगतियां उत्पन्न होती है। विशिष्ट अतिथि एडीशनल जनरल जफरयाब जिलानी ने कहा कि हमारा संविधान सेकुलर है। जूडिशनरी के लोग भी सेकुलर हैं और इसी से हमारे देश की जूडिशनरी विश्व के अन्य देशों से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारें बदलने से जूडिशनरी पर कोई असर नहीं पड़ता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अम्मार रिजवी ने कहा कि न्यायालय व प्रशासनिक अधिकारी अगर तय कर लें तो महमूदाबाद में न्यायालय के लिये भूमि तत्काल उपलब्ध हो सकती है। सीजीएम सीतापुर रणधीर सिंह ने कहा कि वदकारी कानून से अनभिज्ञ होता है अधिवक्ता उसे न्याय दिलाने में अपनी गरिमा का ध्यान रखें।


बार एसेसिएशन सीतापुर के अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सीता इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेन्द्र सहाय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed