{"_id":"454e7ddbec1423ad62afd190ebc9d712","slug":"bank-seeking-commission-against-lone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी में ऋण के बदले बैंक में मांग रहे कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी में ऋण के बदले बैंक में मांग रहे कमीशन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक प्रबंधक किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण निकालने में कमीशन मांग रहे है। असमर्थता जताने पर भुगतान देने पर रोक लगा दी है। यह आरोप क्षेत्र के एक किसान ने इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक पर लगाया है। उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कस्बे के दौलतियापुर निवासी विश्वनाथ सिंह का कहना है कि जून 2015 में इलाहाबाद बैंक शाखा पिसावां में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। उसके बाद क्रेडिट कार्ड का ऋण स्वीकृत करते हुए जमीन बंधक बना ली गई है। इसके बदले दस प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
जब कमीशन देने में असमर्थता जताई तो शाखा प्रबंधक ने नाराज होकर ऋण का भुगतान करने पर पाबंदी लगा दी है। इससे खेती बाड़ी करना मुश्किल हो रहा है। जिस उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन