{"_id":"62434cb6d09fa26d72652e8f","slug":"bank-closed-for-four-days-atm-empty-sitapur-news-lko6237201167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से बैंक बंद, एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से बैंक बंद, एटीएम खाली
विज्ञापन
राजा कॉलेज मैदान के पास लगा इंडियन बैंक के एटीएम पर कैश न होने के चलते शटर गिरा पड़ा। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लगातार चार दिन से बैंक बंद होने के कारण शहर के अधिकांश एटीएम खाली रहे। कुछ एटीएम में नेटवर्क की भी समस्या बनी रही। इससे खाताधारकों को कैश निकालने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। वह एक एटीएम से दूसरे एटीएम की तरफ भागदौड़ करते रहे।
दूसरे शनिवार उसके बाद रविवार को छुट्टी रही। सोमवार व मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। इसकी वजह से लगातार चार दिनों से बैंकें बंद चल रही है। इस दौरान शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए है। मंगलवार को जब खाताधारक कैश निकालने एटीएम पहुंचे तो उन्हें कैश नहीं मिल सका।
किसी एटीएम का शटर गिरा हुआ था तो किसी एटीएम में नेटवर्क की समस्या बनी रही। इससे खाताधारक एक एटीएम से दूसरे एटीएम की तरफ से भागदौड़ करते रहे। अगर किसी एटीएम में कैश बचा था तो वह कुछ ही देर में समाप्त हो गया। यह समस्या शहर के अधिकांश एटीएम में बनी रही।
विज्ञापन
बिना नकदी लौटे खाताधारक
बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम सदर तहसील परिसर में लगा हुआ है। यह एटीएम चालू हालत में है। मंगलवार को खाताधारक इस एटीएम से कैश निकालने पहुंचे लेकिन यहां पर नो कैश के चलते वह वापस चले गए। इंडियन बैंक का एटीएम मंडलीय कार्यालय राजा रघुबर दयाल मैदान के सामने लगा हुआ है। एक तरफ यहां पर कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहीं पर खाताधारक परेशान दिखे।
एटीएम का शटर गिरा हुआ था। इस शटर को देखकर ही खाताधारक वापस चले गए। पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम एसपी ऑफिस के सामने लगा हुआ है। यहां पर सुबह कई खाताधारक आए। वह कैश निकालने की पूरी प्रक्रिया अपनाई। उसके बाद एटीएम ने नो कैश होने की बात कह दी। इससे खाताधारक दूसरे एटीएम की तरफ पहुंच गए।
दो दिन में 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित
आल इंडिया बैंक इंप्लॉयज एसोसिएशन के आह्वान पर आल इंडिया बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले बैंक कर्मचारी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को हड़ताल पर रहे। दो दिन की हड़ताल में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताली कर्मचारियों ने इंडियन बैंक परिसर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके जरिए मांग की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ किया जाए।
बैंकों का निजीकरण बंद किया जाए। छंटनी बंद की जाए। खराब ऋणों की वसूली शुरू की जाए। बैंक जमाराशि पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। ग्राहकों पर उच्च सेवा शुल्क का बोझ न डाला जाए। नई पेंशन योजना निरस्त की जाए। महंगाई भत्ते से जुड़ी पेंशन योजना बहाल की जाए। आउटसोर्सिंग बंद की जाए। भर्तियां शुरू की जाए। इस अवसर पर जितेन्द्र मौर्य, रजनीश शुक्ल, पुतान सिंह, विनय अवस्थी, बग्गा, मनीष गौरव आदि बैंक हड़ताली प्रदर्शन में शामिल रहे।