{"_id":"56db221d4f1c1b022d8b4cb2","slug":"bag-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपए भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपए भरा बैग लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर पालिका में तैनात लिपिक अरुण बाजपेयी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ऑफिस में पड़े मिले बैग में एक लाख रुपये होने के बाद भी उसे लौटा दिया। शनिवार को अरुण अपने कामों में व्यस्त थे।
विज्ञापन
इस बीच उनकी नजर वहां सीट पर रखे एक बैग पर पड़ी। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें तमाम कागजात व रुपये रखे थे। इस पर अरुण ने सूचना नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद विधायक उन्हें लेकर एडीएम के यहां पहुंचे। यहां बैग की जांच की तो, उसमें 1 लाख रुपये व तमाम कागजात रखे हुए थे। इन्हीं कागजातों मे एक पत्र ईंट-भट्ठा व्यवसायी रमेश चंद्र के नाम का मिला।
विज्ञापन
रमेश से संपर्क किया गया, तो उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में बैग भूल जाने की बात कही। जिसके बाद रमेश को एडीएम कार्यालय बुलाया गया और रुपयों का बैग उनके हवाले कर दिया गया।