{"_id":"6776dabeb4747608a50e71df","slug":"baba-ladi-wrestler-wins-in-dangal-sitapur-news-c-13-1-lko1040-1019314-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दंगल में बाबा लाडी पहलवान विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दंगल में बाबा लाडी पहलवान विजयी
Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सकरन के उल्लहा गांव में चल रहे तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई नामी पहलवानों की कुश्तियां हुईं। पहली कुश्ती विक्की पहलवान पंजाब और मोनू पहलवान दिल्ली के बीच हुई। कड़े मुकाबले में मोनू पहलवान ने विजय हासिल की।
दूसरा मुकाबला लकी पहलवान नेपाल और सोनू पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। इस मुकाबले में लकी पहलवान ने सोनू पहलवान को चित कर मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद परवेज पहलवान सहारनपुर और वकार पहलवान उत्तराखंड के बीच जोरदार कुश्ती हुई। परवेज ने वकार को हराया।
बृहस्पतिवार को महोत्सव में सबसे अच्छी कुश्ती मशहूर पहलवान बाबा लाडी अयोध्या हनुमानगढ़ी तथा जगरूप सिंह राजस्थान के बीच हुई। इस रोमांचक कुश्ती में बाबा लाडी ने जगरूप सिंह को पटखनी दी और जीत अपने नाम दर्ज की। महोत्सव के अध्यक्ष प्रधान व पहलवान फुरकान गाजी ने विजयी पहलवान बाबा लाडी को 31 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।