फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam Khan's wife Tajin met him and said- I have hope only from Allah

Sitapur News: आजम से मिलीं पत्नी तजीन, बोलीं- सिर्फ अल्लाह से उम्मीद

Thu, 26 Jun 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan's wife Tajin met him and said- I have hope only from Allah
सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां से बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी तजीन फात्मा ने बेटे अदीब के साथ मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण सपा नेता कमजोर हो गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तजीन इलाज के लिए लखनऊ जा रही थीं। इसी बीच उन्होंने आजम खां से जेल में मुलाकात की। जेल मैनुअल के मुताबिक निर्धारित समय में ही मुलाकात हुई। जब तजीन फात्मा से सवाल किया गया कि समाजवादी पार्टी का कोई बड़ा नेता आजम खां से मिलने नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनको किसी से कोई उम्मीद नहीं है। सिर्फ अल्लाह से उम्मीद है। वह बोलीं कि जमानत के लिए भी अपने प्रयास जारी हैं। जेल के अंदर आजम खां काफी कमजोर हो गए हैं। गर्मी के कारण उनकी हालत अधिक खराब हैं। तजीन फात्मा के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दो मुलाकातें
आजम खां से शनिवार को उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम ने मुलाकात की थी। वह अपने पिता के स्वास्थ्य का हाल लेने पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने सियासी चर्चा भी की थी। एक ही सप्ताह में परिजनों की आजम से दो बार हुई मुलाकातों के सियासी मायने निकाले जा रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की सेहत के सवाल पर शायरी से दिया जवाब
लंबी है गम की शाम मगर शाम ही तो है... अदीब ने अपने पिता आजम खां की सेहत पर चिंता जताई। इस चिंता को शायराना अंदाज में बयां कर कहा कि लंबी है गम की शाम मगर शाम ही तो है...। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द परिवार में सब ठीक हो जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आजम की जमानत के प्रयास सफल हो सकते हैं।




आम और खजूर पहुंचाया जेल

तजीन फात्मा और अदीब ने मुलाकात के दौरान आजम को आम और खजूर पहुंचाया। साथ ही सेहत का ख्याल रखने को भी कहा। दोनों ने परिस्थितियां जल्द सही होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed