{"_id":"e1684d8f464f20f63a8e96304916ee54","slug":"aware-against-female-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न के खिलाफ किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सामाख्या की ओर से चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण पखवाड़े के तहत सोमवार को साई बाबा डिग्री कॉलेज धरनाग में कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं व किशोरियों के साथ होने वाले भेदभाव, हिंसा और लिंग परीक्षण की रोकथाम को लेकर बनाए गए अधिनियमों की जानकारी छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन
महिला सामाख्या की जिला कार्यक्रम संयोजक नीरू मिश्रा ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का समन्वयन महिला सामाख्या द्वारा किया जा रहा है। इसमें महिला हिंसा, यौन उत्पीड़न व बेटियों को शिक्षित करने आदि को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण पखवाड़े की शुरुआत पिछले 25 नवंबर से की गई है। पखवाड़े का समापन 10 दिसंबर को होगा। इस दौरान विभिन्न गांवों व कॉलेजों में कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं व किशोरियों के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में सोमवार को ब्लॉक परसेंडी के धरनाग स्थित साई बाबा डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सामाख्या द्वारा इस कार्यक्रम में छात्राओं को गर्भधारण और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम, यौन उत्पीड़न अधिनियम व शिक्षा का अधिकार अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।