फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Attack with sharp weapon, woman dies

धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत

Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapon, woman dies
सीतापुर। कोतवाली मिश्रिख इलाके में शनिवार शाम घर के सामने खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे-ईंट और धारदार हथियार चले। घटना में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। उसकी दो बेटियों समेत दूसरे पक्ष के तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके के जालेपारा निवासी बालक राम और संतराम का मकान आमने-सामने है। दोनों के बीच सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम बालकराम पक्ष के लोग जमीन पर खूंटा लगा रहे थे। इसको लेकर संतराम गौतम के पक्ष ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी, डंडे-ईंट पत्थर और धारदार हथियार चले।
विज्ञापन

इससे संतराम की 52 साल की पत्नी सताना उनकी बेटी आरती, छाया, दूसरे पक्ष से बालक राम उनके भाई सालिकराम, विनय घायल हो गए। महिला सताना को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद में घटना में हुई है। मामले में संतराम पक्ष की तहरीर पर बालकराम आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed