{"_id":"5835ce0c4f1c1b462413bff1","slug":"atm-not-supply-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में भीड़ कम, एटीएम अब भी दे रहे दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में भीड़ कम, एटीएम अब भी दे रहे दगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंद होने के 16 दिन बाद भी लोग परेशान हैं। बैंकों व एटीएम के बाहर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। हालांकि बुधवार को बैंकों में भीड़ कुछ कम दिखी पर एटीएम अब भी लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।
विज्ञापन
लोग रुपये जमा करने के लिए बड़ी नोटों के अलावा छोटी नोट भी ला रहे हैं। लिहाजा, करेंसी की किल्लत सुधरने की उम्मीद जगी है। उधर, ग्रामीण इलाकों में अब भी बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों तक भुगतान पाने को खड़े रहना पड़ रहा है। कई शाखाओं में कैश खत्म होने का हवाला देकर लोगों को लौटाया जा रहा है। शादी-विवाह वाले घरों में सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
नोटबंदी से आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं। शहर की बैंकों के बाहर सड़क तक लगने वाली लंबी कतारें अब थोड़ा कम हुई है। लाइन सिमटकर अब बैंक परिसर में ही लग रही है। बड़ी नोट जमा करनी की आपाधापी कम होने से हालात सुधर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि कुछ शाखाओं में अभी भी अव्यवस्था है पर सुकून की बात यह है कि लोग सौ व दस के नोट भी जमा करने पहुंच रहे हैं। उधर, जिले में एटीएम सेवा का हाल बुरा है। 102 एटीएम में से महज 20 ही चल रहे हैं। कैश भरने के कुछ ही घंटे बाद एटीएम कंगाल हो जाते हैं। इससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं। बैंक से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एटीएम के 500 व 2000 के नए नोट के लायक अपग्रेड होने तक ऐसी ही आपाधापी रहेगी।