फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Asire bon jan rezolisyon pou plent yo: DM

शिकायतों को गुणवत्तापरक करें निस्तारण : डीएम

Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Asire bon jan rezolisyon pou plent yo: DM
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने बृहस्पतिवार को महोली नगर पंचायत का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर देखा और शिकायतकर्ता को फोन करके फीडबैक लिया। आईजीआरएस पोर्टल के लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करते हुए शिकायतों के गुणत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र पटल के बाबू को निर्देश किया कि किसी भी आवेदक के प्रमाणपत्र अधिक समय तक लंबित न रखें। जल्द से जल्द आवेदकों को प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। दाखिल खारिज पटल पहुंचकर रजिस्टर एवं महत्वपूर्ण पत्रावलियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों की पत्रावलियों जैसे गोशाला, आरसीसी रोड आदि को देखा। अधिशासी अधिकारी से वार्डों में होने वाली साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बंधन योजना के तहत बनाई गई सड़क का मौके पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed