फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ashutosh and armaya wins gold in taikwando

आशुतोष व अर्माया ने ताइक्वांडों में दिखाया दमखम

Mon, 04 Jul 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ashutosh and armaya wins gold in taikwando
सीतापुर। खेल विभाग की ओर से सब जूनियर ताइक्वांडो बालक/ बालिका (14 वर्ष या 14 वर्ष से कम आयु के) वर्ग प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को प्रतियोगिता का समापन उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार रस्तोगी के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करके किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि का स्वागत ताइक्वांडो खिलाड़ी सान्वी सेठ व वृंदा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह व प्रभारी क्रीड़ाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में न्यू नेशनल मांटेसरी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सिघानियां एजुकेशन इंस्टीट्यिूट, गौरी बाल विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, स्पोर्टस स्टेडियम, सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज, सुमित्रा इंटर कॉलेज, आरजेडी, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, रघुराज इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्णायक सुरेन्द्र कुमार लाल ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं अनुभवी श्रीवास्तव, विवेक सिंह हाकी प्रशिक्षक, मयंक एथलेटिक्स प्रशिक्षक रहे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।
बालक वर्ग में अंडर 23 भार वर्ग में आशुतोष ने स्वर्ण, कौटिल्य धनगर ने रजत व यशराज ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह अंडर 29 भार वर्ग में अक्षत श्रीवास्तव ने स्वर्ण, उदय राज ने रजत व क्षतिज ने कांस्य पदक जीता। अंडर 35 भार वर्ग में ग्रंथ सक्सेना ने स्वर्ण, ऐश्वर्य वर्मा ने रजत व रूद्र ने कांस्य पदक जीता। अंडर 38 भार वर्ग में कनिष्क रावत ने स्वर्ण, अक्षत यादव ने रजत व उत्कर्ष राज ने कांस्य पदक जीता।
अंडर 44 भार वर्ग में रोमन ने स्वर्ण व आदर्श ने रजत पदक अक्षत ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अंडर 22 वर्ग भार में अर्माया ने स्वर्ण, अविका ने रजत व आरूषी बाजपेई ने कांस्य पदक जीता। अंडर 35 भार वर्ग में तनिष्का पाल ने स्वर्ण, नंदनी ने रजत व मान्वी ने कांस्य पदक जीता। अंडर 32 भार वर्ग में अवनी धनगर ने स्वर्ण, प्रत्यूषा ने रजत व आयेशा शमशाद ने कांस्य पदक जीता।

अंडर 41 भार वर्ग में उजेशा ने स्वर्ण, वृंदा ने रजत व रिषिका ने कांस्य पदक जीता। अंडर 47 भार वर्ग में शिवात्री नेस्वर्ण, शिवांकी ने रजत व नैना ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed