{"_id":"4d8386b8bb402dd03751d3e0bb13ccb6","slug":"ashram-school-system-in-pahla-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला में बनेगा आश्रम पद्धति विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला में बनेगा आश्रम पद्धति विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा की राह पर साल दर साल सफलता की नई इबारत लिखने वाले गांजरी क्षेत्र को शासन की ओर से राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय की सौगात मिली है।
विज्ञापन
गांजरी इलाके की गरीब बालिकाओं के लिए यह विद्यालय वरदान साबित होगा। यहां कक्षा एक से 12 तक बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा, आवास, वस्त्र व भोजन मुहैय्या होगा।
विज्ञापन
पहला ब्लॉक के अकबापुर में 11 करोड़ की लागत से विद्यालय बनेगा। पांच एकड़ की भूमि में बनने वाले विद्यालय का संचालन समाज कल्याण विभाग करेगा।
मालूम हो, कि शासन द्वारा गरीब बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के लिए राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय संचालित किए जाते हैं। इस विद्यालय में बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही आवासीय, चिकित्सीय व पाठ्य पुस्तकों की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
समाज कल्याण निदेशक जीराम ने डीएम को पत्र भेजकर पहला ब्लॉक के अकबापुर गांव में पांच एकड़ भूमि निशुल्क आवंटन करने को कहा है। भूमि मिलते ही आगणन के अनुरूप बजट जारी कर भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।