{"_id":"698b8a94660675de43089ccd","slug":"arms-factory-was-running-in-talgaons-house-stf-caught-it-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149975-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तालगांव के घर में चल रही थी शस्त्र फैक्टरी, एसटीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तालगांव के घर में चल रही थी शस्त्र फैक्टरी, एसटीएफ ने पकड़ा
Wed, 11 Feb 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मायाराम।
सीतापुर। एसटीएफ व तालगांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब घर में दबिश दी तो आरोपी मायाराम अवैध शस्त्र बना रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि एसटीएफ व थाना तालगांव की संयुक्त टीम ने कंजाशरीफपुर गांव निवासी मायाराम को उसके घर में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से लोहार है। उसके पास से नवनिर्मित व अर्धनिर्मित शस्त्र बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक भट्ठी साइकिल का रिम, हथौड़ी, लोहे की पाइप, छह कटी हुई नाल व भारी मात्रा में अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
आरोपी मायाराम के खिलाफ तालगांव व लहरपुर में अवैध शस्त्र रखने व अवैध शस्त्र निर्माण करने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की अपराध से बनाई गई संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है।