{"_id":"5f1079858ebc3e638c772834","slug":"anurag-increases-the-country-s-name-in-new-york-sitapur-news-lko5310413128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ने न्यूयार्क में बढ़ाया देश का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ने न्यूयार्क में बढ़ाया देश का नाम
विज्ञापन
सीतापुर। विद्या ज्ञान स्कूल के छात्र अनुराग तिवारी ने अपनी प्रतिभा के बूते न्यूयार्क में सीतापुर का मान बढ़ाया है। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 98.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले अनुराग ने न्यूयार्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से शत-प्रतिशत स्कालरशिप भी हासिल की है। अनुराग की इस दोहरी उपलब्धि से उनका परिवार व विद्या ज्ञान स्कूल का प्रबंधतंत्र खुशी से झूम उठा है। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वह जल्द ही न्यूयार्क रवाना होंगे।
लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले किसान कमलापति तिवारी के पुत्र अनुराग बचपन से ही मेधावी हैं। वर्ष 2013 में सीतापुर के सुरैंचा स्थित विद्या ज्ञान स्कूल की कठिन प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद से वह विद्या ज्ञान स्कूल में ही पढ़ रहे थे। बुधवार को आए सीबीएसई की इंटर परीक्षा के परिणाम में 98.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले अनुराग की दूसरी बड़ी उपलब्धि न्यूयार्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में शत-प्रतिशत स्कालरशिप के लिए चयनित होना है।
स्कूल की प्रिंसिपल नूतन सिंह ने बताया अनुराग शुरू से ही मेधावी रहा है। विनम्र स्वभाव के अनुराग की कुछ अलग करने की चाह का ही ये परिणाम रहा कि विज्ञान के बजाय ह्यूमेनिटीज विषय लेकर भी उसने ये मुकाम हासिल किया। जबकि हाईस्कूल की परीक्षा में गणित और विज्ञान में उसके अच्छे नंबर थे। प्रिंसिपल ने बताया कि अनुराग ने कभी पढ़ाई को लेकर तनाव नहीं लिया।
विज्ञापन
अनुशासन के साथ सामान्य तौर से पढ़ाई की। उन्होंने बताया इंटर की परीक्षा के पहले ही उसका चयन कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के लिए हो गया था। फिर भी उसने बोर्ड परीक्षा में अपनी मेहनत पहले की तरह ही जारी रखी। जिले के विद्या ज्ञान स्कूल में इंटर तक की पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्र अनुराग तिवारी अब आगे की पढ़ाई न्यूयार्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में करेंगे। शत-प्रतिशत स्कालरशिप पर चयन होने से उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च भी यूनिवर्सिटी ही वहन करेगी। अनुराग की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी लगन, मेहनत और कुछ अलग करने की सोच को इसका श्रेय दिया है।