फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anti-women mentality of opposition parties exposed: Rajni Tiwari

विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता उजागर: रजनी तिवारी

Wed, 29 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anti-women mentality of opposition parties exposed: Rajni Tiwari
सीतापुर। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी महिला विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। संसद में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी एवं डीएमके ने महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। वह मंगलवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की मांग उठाकर प्रक्रिया को टालने और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। जनता सब देख रही है। समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। जो लोग इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में महिलाओं के आक्रोश का सामना भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में नारी शक्ति का सर्वाधिक सम्मान होता है जबकि विपक्ष ने कुटिल राजनीति के तहत महिलाओं को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण में बाधा डालने का प्रयास किया है। भविष्य में उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और नारी सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से लगातार संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं में उपजे आक्रोश का विपक्ष जिम्मेदार
शहर के एक गेस्ट हाउस में महिला जन आक्रोश सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज महिलाओं में जो आक्रोश है, उसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय तक महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करता रहा है। भाजपा उनके अधिकारों की बात कर रही है, तो उसमें बाधा डाल रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि पार्टी नारी सम्मान के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, पटेल रेखा वर्मा, जया सिंह, कंचन प्रभा पांडेय, मंजू राजवंशी, सावित्री चौधरी, इंदु सिंह चौहान, एमएलसी पवन सिंह चौहान, शिवकुमार गुप्ता, रामकृष्ण भार्गव, महेश शर्मा, विपुल प्रताप सिंह, कामेश शुक्ला, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed