फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Answer books will be checked at five centers

पांच केंद्रों पर चेक होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 11 Mar 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Answer books will be checked at five centers
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का 16 मार्च से मूल्यांकन होगा। इसके लिए जिले में इस बार पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। पिछली बार की तुलना में इस बार दो केंद्र अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं। चयनित पांच में से तीन केंद्रों पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएगी। 10 दिन के अंदर मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुवार से गैर जिलों से उत्तरपुस्तिकाएं जनपद आना शुरू हो जाएंगी। उसके बाद मूल्यांकन केंद्रवार इन्हें भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

18 फरवरी से छह मार्च तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चली थी। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन की बारी है। इसके लिए जिले में मूल्यांकन केंद्र बना दिए है। पिछले बरस तीन केंद्रों पर मूल्यांकन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो केंद्र पर हाईस्कूल व एक केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई थी। लेकिन इस बार केंद्रों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। इस बार पांच केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर, एचकेपी व म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर व आरएमपी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इन केंद्रों पर 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। यहां पर गुरुवार से उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचना शुरू हो जाएंगी। उसके बाद इन्हे अलग-अलग मूल्यांकन केंद्रवार भेज दिया जाएगा। 10 दिन के अंदर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे उम्मीद है इस माह के अंत तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा।

शासन से तय होंगे परीक्षक
बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में किन शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। इसके लिए शासन स्तर से परीक्षक तय किए जाएंगे। कितने परीक्षक इसमें लगाए जाएंगे, इसको लेकर अभी नियुक्ति पत्र नहीं आए है। डीआईओएस के मुताबिक बोर्ड से परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आने के बाद ही इनकी संख्या तय हो सकेगी। इसके बाद मूल्यांकन से पहले एक मीटिंग डीआईओएस की तरफ से होगी, जिसमें परीक्षकों को मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उसके बाद अगले दिन से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed