{"_id":"60df55c68ebc3ebb6613a4bc","slug":"another-infected-with-corona-died-sitapur-news-lko585194156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और संक्रमित की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और संक्रमित की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ मौतों और संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला भले ही कम हो गया हो, लेकिन चिंताजनक बात ये है कि मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। ऐसे में खतरा अभी बरकरार है। लोगों को एहतियात और सावधानी बरतने की जरूरत है।
वहीं राहत की बात है कि कोरोना की दूसरी लहर में जिले में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है, इससे सभी ने राहत की सांस ली है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 181 पर पहुंच गया है। कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थम गया है, लेकिन इससे बेपरवाह होने की जरूरत नहीं है। अगर लापरवाही बरती तो संक्रमित होने में देर नहीं लगेगी। वजह, कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। भले रोज न सही, लेकिन रुक-रुककर कोरोना से हो रही मौतें और मिल रहे संक्रमित मरीज इस बात का सबक हैं कि आपको कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन करना है। शुक्रवार को कोविड पोर्टल पर कोरोना से एक और मरीज की मौत की जानकारी बढ़ाई गई है।
यह मरीज जिले के किस इलाके का है, कहां भर्ती था, कब से भर्ती था, इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास अभी नहीं है। जिम्मेदार कोरोना से मरने वाले मरीज के बारे में जानकारी जुटाने की बात कह रहा है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 181 पर पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार को कोरोना काल की दूसरी लहर में ऐसा चौथी बार है, जब जिले में एक भी कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोरोना का कोई मरीज नहीं मिलना राहत की बात है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।