{"_id":"b4345a5e16748f81197b7afd00c22227","slug":"annkut-worship-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट पूजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट पूजा आज
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को अन्नकूट का त्योहार है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अन्नकूट की पूजा के लिए बुधवार को खील और भुर्की और मिठाई के खिलौनो की जमकर बिक्री हुई। इसके चलते गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट गोवर्धन की पूजा होती है। इसकी तैयारी भी घरों में पूरी कर ली गई है। मां लक्ष्मी के स्वागत के बाद गुरुवार सुबह अन्नकूट के मौके पर महिलाएं घर के आंगन में चौक सजाएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद गाय के गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत और देवी देवताओं के चित्र भी बनाए जाएंगे। फिर परंपरागत तरीके से सुख समृद्धि की कामना करे हुए पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर अन्नकूट की पूजा के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने खील, लाई और चीनी से बनी भुर्की व मिठाई के खिलौने की जमकर खरीदारी की। शहर के साथ गांव और कस्बो में भी अन्नकूट पूजा की तैयारी का उत्साह महिलाओं में दिखा।