{"_id":"693eff5c79600b254608410c","slug":"angry-villagers-stopped-trolleys-engaged-in-soil-mining-sitapur-news-c-102-1-stp1003-146209-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नाराज ग्रामीणों ने मिट्टी खनन में लगी ट्राॅलियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नाराज ग्रामीणों ने मिट्टी खनन में लगी ट्राॅलियों को रोका
Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण।
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम नारेपुरवा में नाराज ग्रामीणों ने ईंट-भट्ठों पर मिट्टी भर कर जा रहीं ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोक लिया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
रविवार को ग्राम नारेपुरवा के ग्रामीणों ने गांव के निकट खनन कर ईंट-भट्ठों पर जा रही मिट्टी से भरी ट्राॅलियों को रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को दी। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड मिट्टी से भरी ट्राॅलियों से उड़ रही धूल व मिट्टी सड़क पर गिरती है। इससे घरों में रहना दूभर है। सड़क पर निकल रही ट्राॅलियों से बच्चे व ग्रामीण दुर्घटना के डर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर प्रधान वसीम बानो ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया। काफी देर बाद तहसील से राजस्व निरीक्षक अमर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बताया कि खनन की रॉयल्टी जमा है, मिट्टी से भरी ट्राॅलियां केवल सीमित ऊंचाई तक मिट्टी भरकर तिरपाल से ढककर धीमी गति से निकलेंगी और मिट्टी से भरे मार्ग को साफ कराकर पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने रोकी गई ट्राॅलियों को जाने दिया। इस मौके पर सोनू, सकरू, छोटेलाल, अखिलेश कुमार, प्रेम कुमार, विशाल, मिश्रीलाल, फूलचंद, रमेश, लालता प्रसाद, शिवदत्त आदि ग्रामीण मौजूद रहे।