फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry people burnt Chinese goods

आक्रोशित लोगों ने फूंकी चीनी वस्तुएं

Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Angry people burnt Chinese goods
कमलापुर (सीतापुर)। लद्दाख के गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत से लोगों में गम व गुस्सा है। कस्बे में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने चीनी वस्तुओं को जलाते हुए इनके बहिष्कार का संकल्प लिया। सैनिकों की शहादत का बदला लेते हुए चीन को सबक सिखाने की आवाज भी कस्बे में बुलंद की गई।
विज्ञापन

चीनी सेना के कायराना कृत्य से कस्बे के बडे़ चौराहे पर बुधवार को आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए गुस्साए लोगों ने चाइनीज वस्तुओं की होली जलाकर चीनी सेना के विरोध में नारेबाजी की। भारत सरकार से सैनिकों की शहादत का बदला लेने और चीन को करारा जवाब देने की मांग एक स्वर में उठाई। प्रधानमंत्री को संदेश दिया कि पूरा देश उनके साथ है।
विज्ञापन

इसके बाद आम नागरिकों व व्यापारियों ने चाइनीज आइटमों के बहिष्कार का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर आरूषी तिवारी, संजय गुप्त, श्रीकेशन, सूर्य शुक्ल, प्रथम तिवारी, सनी अवस्थी, अभय सिंह, सोनू श्रीवास्तव, नीरज सिंह, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने चीनी आइटमों को जलाकर जताया विरोध
सीतापुर। भारत व चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष से आक्रोशित होकर समाजवादी पार्टी की युवजन सभा ने बुधवार को चीनी आइटम का बहिष्कार करते हुए लालबाग चौराहे पर पुतला जलाया। जिसके जरिए चीनी के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रकट किया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में युवजन सभा के पदाधिकारियों ने चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए चाइनीज सामान लालबाग चौराहे पर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

भारत सरकार से मांग की है कि भारत में चाइनीज उत्पादों कि बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसी के साथ गलवान घाटी मे चीन के सैनिकों द्वारा झड़प मे शहीद हुए 20 जवानों वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्वाजंलि देते हुए भारत सरकार से मांग की चीनी सैनिकों द्वारा की गई कायरता पूर्वक कार्रवाई का तत्काल जवाब दें। इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव शोएब अहमद, शालू, प्रवीण सैनी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राबिन सिंह यादव, प्रदेश सचिव मोनू दीक्षित, महासचिव मसूद आलम, महेंद्र यादव, दीपक शुक्ला, कार्यालय प्रभारी जयसिंह यादव, शेखर यादव, आकाश यादव, अरुणेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed