फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry family members surrounded the police station due to lack of action

Sitapur News: कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने थाना घेरा

Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Angry family members surrounded the police station due to lack of action
रामपुरमथुरा। युवक की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी न दर्ज किए जाने से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया। घेराव के दौरान कुछ महिलाएं सड़क पर लेट गईं। मौके पर पहुंचे सीओ ने मामले को शांत कराया। ग्रामीण प्राथमिकी दर्ज किए जाने के आश्वासन पर माने।
विज्ञापन


इलाके के उमरी गणेशपुर के असईपुर गांव निवासी तिलकराम (35) की घर की छत से गिरकर 30 जून को मौत हो गई थी। परिजन उसी दिन घटना को हत्या बताते हुए लगातार जांच की मांग कर रहे थे। भाई के अनुसार तिलकराम छत पर सो रहे थे, उनकी पत्नी और बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे तिलकराम का शव घर के पीछे जमीन पर पड़ा मिला था। गले में सूजन थी और एक कान भी फटा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि परिजनों ने तब कोई तहरीर नहीं दी। आक्रोशित लोगों ने जब थाने का घेरावकर नारेबाजी की, तो क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया को कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी के समझाने पर धरना व घेराव कर रहे लोग शांत हो गए। उन्होंने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के अनुसार छोटकन, लालजी, रामसूरत व दिलीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed