{"_id":"6a13411e6e773cf6d7027522","slug":"angry-consumers-surrounded-the-substation-due-to-power-failure-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156653-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली ठप होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली ठप होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र
Sun, 24 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज किसान संगठन और ग्रामीणों ने दिया धरना। संवाद
हरगांव। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को उपखंड कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता ने कुछ देर में फॉल्ट ठीक कराया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
किसान यूनियन व हैदरपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ता बिजली कटौती से आक्रोशित थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस फीडर पर रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही है। अघोषित कटौती से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र को नगर पावर हाउस से जोड़ने की मांग की। अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा व अवर अभियंता अशोक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि बिजली आने पर समस्त उपकरण एक साथ न चलाएं। ताकि लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या न हो। इस अवसर पर किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, सरदार हरदेव सिंह, बलवंत सिंह, समर बहादुर सिंह, आकाश अवस्थी, लखविंदर सिंह, रोहित सिंह, सर्वेश अवस्थी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।