{"_id":"669d380d1af680a23f015094","slug":"angry-consumers-surrounded-the-sub-station-due-to-power-cut-sitapur-news-c-102-1-slko1037-116524-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र
Sun, 21 Jul 2024 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद(सीतापुर)। नगर में बिजली की अघोषित कटौती से नाराज लोगों ने रविवार को उपकेंद्र का घेराव किया। शिकायत के बाद भी जर्जर केबल न बदलने पर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चला। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
कस्बे के लोगों ने बताया कि शेखपुरा मोहल्ले में जर्जर केबल अक्सर टूट जाता है। राहगीरों से लेकर स्कूली बच्चों तक की जान हमेशा खतरे में रहती है। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे से गुल हुई बिजली रविवार को भी बहाल नहीं हो सकी। कई बार अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन आपूूर्ति बहाल नहीं हुई तो मोहल्ले के लोग उपकेंद्र पहुंच गए। यहां घेराव कर अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद करीब दो घंटे में नई केबल डालकर आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान हाजी जावेद, मोहम्मद अबरार अंसारी, हाजी अफजाल, हाजी लियाकत, हाजी अबरार, मौलाना फजले हक, मोहम्मद जहीरूद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।