फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry Commissioner boycott meeting

खामियों पर बिफरे मंडलायुक्त, नहीं की बैठक

Tue, 04 Aug 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 04 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने शासन के नोडल अफसर के तौर पर जिले में अगस्त 2014 से जून 2015 तक आठ निरीक्षण किए हैं। निरीक्षण के साथ ही जिला स्तरीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठकें भी आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


सोमवार को नवीं बार जिले के दौरे पर आए मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में अब तक के दौरों की जो निरीक्षण टिप्पणियां भेजी गई थी, उनकी अनुपालन आख्या की प्रगति रिपोर्ट तलब की गई, जिसमें खामियां ही खामियां मिली।
विज्ञापन


इससे नाराज मंडलायुक्त का पारा सातवें आसमान पहुंच गया। समीक्षा बैठक को निरस्त कर मंडलायुक्त विकास भवन के समस्त कार्यालयों का निरीक्षण कर वापस चले गए।

यही नहीं उन्होंने सात अगस्त को अनुपालन आख्याओं को लेकर समीक्षा बैठक भी निर्धारित कर दी, जिसमें वह स्वयं प्रतिभाग कर आख्याओं का परीक्षण करेंगे। मंडलायुक्त की नाराजगी का असर सोमवार को विकास भवन में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ एसके सिंह ने अनुपालन आख्याओं को लेकर अफसरों व कार्मिकों की बाकायदा ड्यूटी लगाकर छह अगस्त तक उनका परीक्षण व उनको कम्प्यूटर में अपलोड किये जाने की जिम्मेदारी सौंपी है।


यही नहीं प्रतिदिन इस कार्य को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सायं सात बजे बैठक भी किए जाने का फरमान सुनाया है। अफसरों में मंडलायुक्त की नाराजगी व आगामी दौरे को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed