{"_id":"6217d85f539a38770f2ef5b3","slug":"angered-at-being-taken-into-custody-ghera-police-station-sitapur-news-lko6192842169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लेने पर भड़के, घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में लेने पर भड़के, घेरा थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। सेवता विधानसभा में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को हिरासत में लिया। जिसके बाद थाने पर भीड़ जमा हो गई। सीओ बिसवां मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
सोमवार रात सेउता विधानसभा के रमुआपुर के पास सपा प्रत्याशी व भाजपा प्रत्याशी के समर्थक के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार शाम रेउसा थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने तंबौर के मोहल्ला काजी टोला निवासी शाहआलम को उनके टेंट हाउस की दुकान से हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उन्हें थाना तंबौर ले जाया गया। बताया गया कि रमुआपुर विवाद में उनका नाम है।
शाहआलम ने कहा कि उस दिन वह कस्बे में एक कार्यक्रम में शामिल थे लेकिन पुलिस उन्हें थाने में बैठाए रही। कस्बे के लोगों की इसकी सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोगों ने थाने को घेर लिया। मामले की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी बिसवां अभिषेक प्रताप भी थाने पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामले को शांत कराने के साथ उचित कार्रवाई की जा रही है।